दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
विन्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 पर बुधवार को विन्ढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप ट्रेलर चेचिस के चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र विन्ढमगंज पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कबूतरी देवी 58 पत्नी गणेश यादव निवासी सलैयाडीह है ,जो विन्ढमगंज बाजार से जरूरत के सामान खरीदारी कर सड़क के पटरी से पैदल वापिस घर को लौट रही थी कि सरकारी अस्पताल के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रेलर चेचिस के चपेट में आ गई, इससे उनकी पैरों में गंभीर चोटें आई। जिसे देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया एवं परिजनों को घटना से अवगत कराया।महिला की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चेचिस को कब्जे में लेकर चालक सुभाष को हिरासत में लिया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।