खबर जनपद बांदा के क्षेत्र नरैनी अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल पौहार का है जहां पर आज विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चंदेल के सौजन्य से विद्यालय में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानाचार्य के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सुंदर लोकगीत, लोक नृत्य, नाटक ,कविता पाठ की सुंदर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी वहीं खेलकूद की प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना दमखम कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक महेश्वर, राममिलन कुशवाहा, विनोद पांडे, सुनील कुमार रूपौलिया, हरेंद्र प्रताप सिंह ,सहित दर्शक मौजूद रहे वहीं विजई खिलाड़ी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य के द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं आए हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट