सहारनपुर:-जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवैध खनन के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बेहट तहसील के कलसिया चेक पोस्ट पर जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आने पर तीन लेखपाल व एक नियमित संग्रह अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।जांच में 27, 28 और 29 जनवरी की रात उपखनिज से लदे कुल 496 वाहनों को बिना वैध चेकिंग के निकाले जाने की पुष्टि हुई।इसके साथ ही दो सीजनल संग्रह अमीन को ब्लैकलिस्ट कर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।डीएम मनीष बंसल ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और उसमें शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़