कुशीनगर | संवाददाता
आबकारी विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र सिंगहा पट्टी, मुशहर टोली में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण में लिप्त आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, ड्रम, केन व अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।