सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं चैकिंग की जा रही है,
सहारनपुर मे शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एंव थाना प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने सर्किल थाना क्षेत्रों में _महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, बाज़ारों सर्राफा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं चैकिंग_ की जा रही है पैदल गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को चौकसी बढ़ाने, सघन निगरानी रखने एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शान्ति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़