वाराणसी से प्रवीण मिश्रा, सोनू की रिपोर्ट।।इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
पूर्वांचल.. राज्य. वाराणसी.(चौबेपुर ) छेत्र के भगतुआ गांव निवासी 16 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र धनई, की बृहस्पतिवार, की सुबह करीब ,6 बजे पियरी रोड, नहर के समीप टैक्टर पलटने से मौके पर ही,मौत हो गई बताया गया कि रोहित स्वयं टैक्टर चला रहा था, तभी, अचानक टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, और वह। अपने ही टैक्टर के नीचे , दब गया। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार घर से लॉन में वेटर का काम करने के लिए निकला था, लेकिन कब और कैसे टैक्टर लेकर पियरी रोड, नहर के पास पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रोहित अपने, सात भाई, बहन में सबसे बड़ा था। पिता धनई, मजदूरी कर परिवार का भरण, पोषण करते है। इकलौते कमाऊ बेटे के मौत से माता, बिंदु देवी समेत पूरा परिवार का रो, रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। और (PM) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा, आस पास लगे,CCTV, सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है।।