दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 69 जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि एक मामले का टीम द्वारा समाधान सुनिश्चित किया गया।
समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने तहसील के हर पटल का बारी-बारी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तहसील दिवस समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी खंड विकास कार्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां समूह महिला एलआरएम कार्यालय ब्लॉक के मतदाता सूची के प्रगति के बारे में जानकारी लिया इसके बाद ब्लॉक के हर पटेल को बारी-बारी से देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष जन शिकायती प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान गंभीरता से करना होगा, अन्यथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तहसील दिवस में जिले और तहसील स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे।