जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा सांदीपनि विद्यालय पलेरा में अध्ययनरत नीरेंद्र अहिरवार कक्षा 12 वी ने फिर एक बार साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हो तो राष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। शासकीय सांदीपनि विद्यालय पलेरा के प्राचार्य महेश कुमार रावत के निर्देशन एवं खेल शिक्षक शैलेन्द्र सिंह राय सर की बेहतरीन कोचिंग के कारण हर वर्ष विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रीय,राज्य,संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे है। पिछले वर्ष भी मिनी टीम की दो छात्राओं कु.सिमरन बानो तथा कु.आफरीन बानो निवासी पलेरा का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिया किया गया था और इस वर्ष छात्र नीरेंद्र अहिरवार (निवासी कछौरा) ने 30 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित 69 वी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता नागपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम से खोलते हुए जीत हासिल की है। नीरेंद्र अहिरवार की इस उपलब्धि ने न केवल तहसील पलेरा बल्कि पूरे जिले टीकमगढ़ का नाम रोशन किया है। नीरेंद्र जब जीतकर अपने क्षेत्र पलेरा आए तो पलेरा के लोगो ने उनका स्वागत किया। और पलेरा से लेकर उनके गांव कछौरा तक धूम धाम से रैली निकाली गई। साथ ही जब नीरेंद्र अहिरवार अपने विद्यालय पहुंचे तो प्राचार्य महोदय महेश कुमार रावत जी एवं संस्था क्रीड़ा प्रभारी एवं सॉफ्टबॉल कैच शैलेन्द्र सिंह राय (खेल शिक्षक )ने मेडल पहनाकर एवं शील्ड देकर उसका हौसला बढ़ाया।