रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
“मधुमेह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पोरसा गांधीनगर निजी स्कूल द्रोण अकाणमी पर डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें नरेंद्र भार्गव,,कौशल शर्मा,, राजेश श्रीवास्तव,, रामकुमार गुप्ता ,,कृष्ण चंद्र दीक्षित ,,राघवेंद्र सिंह तोमर ,,भूपेंद्र सिंह तोमर,, राजपाल सिंह तोमर,, रामसेवक जाटव,,आयुषी जैन,,सुधा गुप्ता, आज के द्वारा उपस्थित छात्रों को फिल्म दिखाकर माध्यमिक मुक्त भारत बनाने पर तथा मधुमेय मुक्त कार्यशाला में स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार पर बताते हुए कहा कि मधुमेह से किडनी आदि खराब होती है एवं आंखों की रोशनी भी जल्दी जाती है इसे रोकने का प्रयास प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, मधुमेह मुक्त भारत मधुमेह मुक्त पोरसा कार्यक्रम को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मधुमेह बीमारी कि भारत में बढ़ती संख्या को लेकर इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो व नाटक के माध्यम से जनता को उचित सलाह व लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया
कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र भार्गव सेवा निवृत उद्योग विभाग भोपाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल शर्मा,,राघवेंद्र सिंह तोमर,,कृष्ण चंद्र दीक्षित उपस्थित रहे
कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रचारक के रूप में कौशल शर्मा ने भी सहभागिता की और लोगों को डायबिटीज से बचाव, स्वस्थ दिनचर्या एवं जागरूकता के महत्व की जानकारी अपने वीडियो के माध्यम से दी।
कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार गुप्ता निवर्तमान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रहे, कार्यक्रम की आयोजक राधवेंद्र सिंह तोमर आदि वक्ताओं ने मधुमेह नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। मधुमेह रोगियों को नियमित प्रातः बेला में और शाम को टहलना अति आवश्यक है उचित खानपान पर विशेष ध्यान देना है घर की बनाई हुई चीजों को ही खाएं निमंत्रण एवं बाहर की चीजों को खाने से बचना है मिठाई पर नियंत्रण रखें चाय की जगह ग्रीन टी अथवा हर्बल वेलनेस टी का उपयोग करें खाली पेट ना रहे ग्रीन सलाद का प्रयोग करें जैसी कई मधुमेह से बचाव के लिए जानकारियां दी गई इस अवसर पर सैकड़ो छात्र उपस्थिति रहे