सहारनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्रथम पक्ष के रूप में अब्दुल रहीम पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम रायपुर एवं मोहम्मद मुकीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया, थाना मिर्जापुर को भूमि बंटवारे से जुड़े विवाद में शांति भंग की आशंका के चलते सुबह लगभग 10:30 बजे हिरासत में लिया गया।
वहीं, दूसरे प्रकरण में ग्राम शेरपुर में ग्रामीणों के साथ विवाद की सूचना पर पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र जतन निवासी ग्राम जंधेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन को लगभग 11:50 बजे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को वैधानिक कार्याह्ह्वाही पूर्ण करते हुए उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़