सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियमविरुद्ध परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है- इसी क्रम में थाना सरसावा पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार के निर्देशन में थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ चौकी शाहजहापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया- चेकिंग के दौरान 02 ट्रक अवैध रुप से रेत से भरे हुये बिना किसी वैध प्रपत्र को नियमानुसार सीज किये, वही एक महेन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (UP 11 CA 0112) अवैध रूप से बिना वैध प्रपत्रों के रेत का परिवहन करते हुए पकड़ी गई- जिसे नियमानुसार तत्काल सीज कर दिया गया- थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा की सक्रियता, सख्त निगरानी और स्पष्ट कार्यशैली ने यह संदेश साफ कर दिया है कि सरसावा क्षेत्र में अवैध खनन और कानून तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है- यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़