मधुबनी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित Talent Hunt कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BPCC कोऑर्डिनेटर ई. कमलेश मंडल, सह-कोऑर्डिनेटर चंद्रभूषण राजपूत, AICC सदस्य निलिनी रंजन झा, जिला उपाध्यक्ष टेकनाथ पाठक एवं डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान मौजूद रहे।
इस दौरान नेताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह पहल युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें सामाजिक-राजनीतिक वास्तविकताओं से जोड़ने के लिए शुरू की गई है।
सभी वक्ताओं ने जिले के युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी क्षमता पहचानने और समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
Ishwar Kumar Jha Bureau Chief, Madhubani
Indian TV News