रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा(मुरैना)। “मधुमेह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पोरसा जिला मुरैना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर सेवा केंद्र पर डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।मधुमेह मुक्त भारत मधुमेह मुक्त पोरसा कार्यक्रम को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मधुमेह बीमारी कि भारत में बढ़ती संख्या को लेकर इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो व नाटक के माध्यम से जनता को उचित सलाह व लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया
कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र भार्गव सेवा निवृत उद्योग विभाग भोपाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश कुशवाहा (थाना प्रभारी, पोरसा) डॉ. पी. सी. गुप्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रचारक के रूप में कौशल शर्मा ने भी सहभागिता की और लोगों को डायबिटीज से बचाव, स्वस्थ दिनचर्या एवं जागरूकता के महत्व की जानकारी अपने वीडियो के माध्यम से दी।
कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार गुप्ता निवर्तमान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रहे, कार्यक्रम की आयोजक वी.के. रेखा बहन जी थीं। वक्ताओं ने मधुमेह नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। मधुमेह रोगियों को नियमित प्रातः बेला में और शाम को टहलना अति आवश्यक है उचित खानपान पर विशेष ध्यान देना है घर की बनाई हुई चीजों को ही खाएं निमंत्रण एवं बाहर की चीजों को खाने से बचना है मिठाई पर नियंत्रण रखें चाय की जगह ग्रीन टी अथवा हर्बल वेलनेस टी का उपयोग करें खाली पेट ना रहे ग्रीन सलाद का प्रयोग करें जैसी कई मधुमेह से बचाव के लिए जानकारियां दी गई इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे