रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा नगर पालिका शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास रत है उसके तहत गत दिनों पूर्व अतिक्रमण उठाओ अभियान चला अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर के सानिध्य में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है के तहत कल सब्जी मंडी में और आज बायपास रोड पर सफाई की जा रही है लोगों के द्वारा गोबर डाल के अनावश्यक रोड के किनारे गंदगी कर रखी थी उसे आज जेसीबी से उठाया गया उक्त कार्यक्रम स्वच्छता निरीक्षक संतोष सिंह तोमर की सानिध्य में जेसीबी और ट्रैक्टर से गंदगी हटाई गई.