जयसिंहनगर में वन धन योजना समिति को ट्रेनिंग दे रहा है आइसेक्ट
जयसिंहनगर। ईफेट एवं आईसेक्ट द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्र के प्रमुख सदस्यों के लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण विगत 20 दिसंबर से नगड़वाह समुदायिक भवन में चल रहा है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जंगल द्वारा निकलने वाले प्रमुख कच्चा पदार्थ को कैसे समूह के सदस्यों द्वारा उपयोगी बनाकर अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारना एवं पूर्ण उत्पाद को किस प्रकार मार्केटिंग एवं प्रबंध करने के बारे में जानकारी देना है वन मंडल अधिकारी ( उत्तर वन मंडल शहडोल) गौरव चौधरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर इफेट एवं आईसेक्ट भोपाल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कर रही है इसी के तहत आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में विजिट के तौर पर अमझौर वन परीक्षेत्र से कुमारी अभिलाषा राव कालवा साथ में डिप्टी राम नरेश पटेल का सदस्यों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एसएक्स केंद्र प्रमुख अमृतराज निगम एवं समन्वयक नारायण सिंह धुर्वे रवि राव वन प्रबंधक लक्ष्मण पाल प्रदीप सिंह बघेल मृगेंद्र प्रताप सिंह प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है
इंडियन टी वी न्यूज़ के लिए ब्यरो चीफ बी के तिवारी के साथ हिमांशु गुप्ता की रिपोर्ट