किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। सेक्टर 05 स्थित श्री कांची कामाक्षी मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र जांच, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का आयोजन मोशन फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय पालक संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। साथ ही विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजकों द्वारा रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिविर के सफल आयोजन पर समिति आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।