जिला पुलिस के सी जी (छ. ग.)
केशव साहू
वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 12 वाहन चालकों के विरुद्ध प्रकरण बनाकर माननीय न्यायालय में किया जा रहा पेश.
ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु अलग से प्रकरण बनाकर भेजा जाएगा RTO कार्यालय अन्य यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता 106 वाहन चालकों पर 31600/- रूपये का चालानी कार्यवाही किया गया.
पुलिस महानिरीक्षक ,राजनांदगांव रेंज महोदय के मार्गदर्शन में जिला पुलिस केसीजी (छ. ग.) टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में आज दिनांक 11.02.2026 को समस्त थाना/चौकी /यातायात द्वारा व्यापक स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाहन चालकों पर मोटर अधिनियम के तहत धारा 185 की कार्यवाही करते हुये थाना छुईखदान -05, ठेलकाडीह -01, गंडई -01एवं यातायात – 05 कुल -12 चालकों पर कार्यवाही करते प्रकरण तैयार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है एवं यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों पर थाना खैरागढ़ -26, गंडई -06,ठेलकाडीह -12,मोहगांव -05, सालहेवारा -10, गातापर -4,चौकी जालबांधा -07 यातायात से -36 कुल-106 प्रकरण में कार्यवाही करते 31600 रूपये का चालानी कार्यवाही किया गया.नियत धाराओं में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाही हेतु संबंधित परिवहन विभाग को भेजी जाती है,यातायात नियमों का पालन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम एवं नियमों के उल्लंघनकर्ताओ पर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही जारी है.