सहारनपुर | महिला शक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम में महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह, महिला कांस्टेबल अनु, चालक हेड कांस्टेबल अमित द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल, राजकीय जिला पुस्तकालय (लिंक रोड), बी.डी. बजोरिया कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, एस.डी. इंटर कॉलेज आदि में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याएं पूछी गईं।
टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा बाल मजदूरी न कराने के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा आदि विषयों पर भी जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे—1090 (Women Power Line), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (Child Helpline), 1930 (Cyber Crime), 108 (Ambulance), 112 (Police Emergency) आदि।
अंत में जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़