वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी|परानापुर,कादीपुर कला स्थित प्रजापति बस्ती में एक दर्दनाक घटना सामने आई है गांव निवासी अनुराग उर्फ धर्मेंद, जो भारतीय सेना में कार्यरत है और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे, उनकी पत्नी पूर्मा कुमारी, उम्र 25 वर्ष ने दोपहर करीब 3 बजे घर में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सास कलावती देवी खेत में काम करने गई थी। पूर्मा,कुमारी की सादी फरवरी 2025 में चंदौली जनपद के, त्रिपाठ, गांव से हुई थी। दंपति का एक तीन माह का मासूम बेटा था। मा के साए से वंचित हो गया।। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तथा गांव में अपरा तफरी मच गई लोग मौके पर पहुंचे, आनन फानन में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पलात में ले जाया गया, रेफर के दौरान वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची,स्थानीय चौबेपुर पुलिस, थाना प्रभारी श्री इंद्रेश कुमार,ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद से मा कलावती देवी और तीन माह के मासूम बच्चे का रो, रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।।