दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
नामांकन जांच व नाम वापसी के बाद दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमुख पदों पर वैध प्रत्याशी तय हो चुके हैं। जैसे-जैसे 19 फरवरी को मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं। कचहरी परिसर में सरगर्मियां चरम पर हैं।
बता दे कि अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे व रामपाल जौहरी तथा सचिव पद पर दिनेश कुमार व पवन कुमार दुबे एडवोकेट के बीच मुकाबला रहेगा। बाकी पदों पर रविंद्र कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विष्णु कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), कृष्णदेव व महेंद्र कनौजिया (उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर), आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद (उपाध्यक्ष 2-10 वर्ष) तथा रामसागर (सहसचिव प्रशासन) निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलभूषण पांडे व सचिव पद के प्रत्याशी रामपाल जौहरी बार के अधिवक्ता साथियों से जमकर मुलाकात कर रहे हैं। अपने पक्ष में वोट डालने का भरोसा दिलाने के लिए वे अपनी बातें रख रहे हैं, तो अधिवक्ता भी पंसदीदा प्रत्याशियों को समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं। सभी उम्मीदवार पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं।बताते चले कि एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने वैध सूची जारी कर दी है। मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3:30 तक होगा, जबकि मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होगी। एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी व देवीशरण एडवोकेट शामिल हैं।