मधुबनी में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जाली नोट कारोबार के कथित सरगना अबुल इनाम उर्फ लादेन को बासोपट्टी थाना पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पर एक पाकिस्तानी नागरिक को फरार कराने का गंभीर आरोप भी है। शुरुआती जांच में उसके संदिग्ध आतंकी संगठनों से संभावित संपर्क के संकेत मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके नेटवर्क, कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि अबुल इनाम लंबे समय से जाली नोट गिरोह से जुड़ा हुआ था और सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है तथा कई अहम सुराग हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Ishwar Kumar jha
ITN National News Reporter