सहारनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि एस आई आर के बहाने भाजपा दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यकों के वोट काटना चाहती है इसलिए फर्जी फार्म 7 छपवा कर मतदाता के फर्जी हस्ताक्षर कर बल्क में जमा कराने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही है जिसका जबाब जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव में देंगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन आज यहा अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज मदनुकी के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि समाज वादी पार्टी ऐस आई आर की विरोधी नहीं है परंतु ऐस आई आर के नाम पर जिस तरह मतदाता सूची से दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साज़िश रची जा रहीं है वह लोकतंत्र को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास है उन्होंने कहा जब संविधान द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया गया है तब ऐस आई आर के नाम पर दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यकों के लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर फार्म नंबर 7 बल्क में बी एल ओ को जमा कराने का क्या औचित्य है उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को तत्काल इसका संज्ञान लेकर फर्जी फार्म 7 के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए बैठक में दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन के प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बांदुखेड़ी, अब्दुल गफूर, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज मदनुकी, राव वजाहत, अब्दुल गफूर, मुस्तफ़ा प्रधान नवाजपूर, आकाश खटीक भी मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़