दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
जनपद सोनभद्र के थाना दुद्धी पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक के गलती से ट्रांसफर हो गए 6,500 रुपये मात्र कुछ ही घंटों में सफलतापूर्वक वापस करा दिए। एसपी सोनभद्र के निर्देश, एएसपी (आपराधिक) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व वाली साइबर टीम ने यह कमाल किया।
बताया गया कि ग्राम धनौरा निवासी धीरज कुमार पुत्र आत्मा प्रसाद ने गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में 6,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। उन्होंने तुरंत एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के साक्ष्य संकलित कर बैंकों से पत्राचार किया और विपक्षी से वार्ता कर पूरी राशि वापस दिला दी। धीरज ने एसपी, एएसपी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तथा साइबर टीम के का. मंतोष कुमार और म.का. संध्या यादव की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
बरामदगी सहयोगी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह,कांस्टेबल मंतोष कुमार,महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार ,साइबर अपराध होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें,जिससे समय रहते त्वरित कार्यवाही की जा सके ।