किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
माननीय विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर संकट हरण शिव मंदिर, कैंप 1, शांति पारा भिलाई में विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ-साथ नि:शुल्क नेत्र जांच, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
यह शिविर समाज सेवक धर्मेंद्र कुमार, अरविंद राय, शेखर वर्मा, पवन रामजी, के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु हेलमेट प्रमाण पत्र भेट स्वरूप प्रदान किया गया। इस पहल की उपस्थित जनों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।