सहारनपुर। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत 19 फरवरी को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरी शुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। ज़िला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 11,131 परीक्षार्थियों में से 10,586 उपस्थित रहे, जबकि 545 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा का विवरण
प्रथम पाली: हाईस्कूल कंप्यूटर में 1,579 और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों में 315 छात्र उपस्थित रहे। द्वितीय पाली: इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा में सर्वाधिक 9,087 पंजीकृत छात्रों में से 8,594 छात्र शामिल हुए, जबकि 493 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल सिलाई विषय में 98 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अंकुर वर्मा ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे और 6 सचल दलों ने औचक निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि जनपद में नकल का कोई भी मामला अनुचित साधन प्रकाश में नहीं आया। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद बंडल सुरक्षित रूप से संकलन केंद्रों पर जमा करा दिए गए हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़