सहारनपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL द्वारा मिशन कंपाउंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में आयोजित ‘उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला’ में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए ट्राई TRAI के नए नियमों की जानकारी दी गई ।बीएसएनएल द्वारा ‘उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला’ का आयोजन, सेवा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा, भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL आज मिशन कंपाउंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में एक विशेष ‘उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला’ Consumer Education Workshop का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘दूरसंचार क्षेत्र में सेवा की गुणवत्ता पर विनियमन’ Regulation on QoS in Telecom Sector रहा।
मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर के मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई, जिनमें उप महाप्रबंधक DGM शूरवीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक AGM। शशि कुमार, और मंडल अभियंता DE अजय कुमार संदीप जैन मुख्य रूप से शामिल थे। उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को दूरसंचार सेवाओं के मानकों, उनके अधिकारों और ‘क्वालिटी ऑफ सर्विस’ QoS से संबंधित नियमों के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार विभाग अपनी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने विभाग की योजनाओं को सिविल डिफेंस के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने और जागरूक करने के लिए चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन से अनुरोध किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार जैन मुख्य वार्डन, सिविल डिफेंस ने कहा: साइबर अपराधी अब ट्राई और पुलिस के नाम का डर दिखाकर लोगों को ठग रहे हैं। उपभोक्ता को यह समझना होगा कि कोई भी सरकारी विभाग फोन पर आपकी निजी जानकारी या पैसे की मांग नहीं करता। सतर्कता ही बचाव है।” उप महाप्रबंधक (DGM) शूरवीर सिंह ने विभागीय सक्रियता पर ज़ोर देते हुए कहा बीएसएनएल अपने नेटवर्क को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। ट्राई के नए नियमों के तहत अब अनधिकृत कॉलर्स पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ता किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की रिपोर्ट ‘चक्षु’ पोर्टल पर जरूर करें।
ट्राई TRAI के फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण तरीके कार्यशाला में इंटरनेट और मोबाइल फ्रॉड से बचने के लिए ट्राई द्वारा जारी 2026 के नवीनतम उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों की आधिकारिक कॉल अब केवल 1600 सीरीज से शुरू होने वाले नंबरों से आएगी। सामान्य 10 अंकों के मोबाइल नंबर से आने वाली बैंक कॉल से सावधान रहें।केवल स्पैम नंबर को ब्लॉक करना काफी नहीं है। ट्राई के DND App पर शिकायत दर्ज करें ताकि उस नंबर को पूरे देश में हमेशा के लिए डिस्कनेक्ट किया जा सके।संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज या कॉल की रिपोर्ट तुरंत संचार साथी Sanchar Saathi पोर्टल के ‘चक्षु’ फीचर पर करें। नंबर कटने की धमकी से न डरें। ट्राई ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी किसी उपभोक्ता को मोबाइल नंबर बंद करने के लिए सीधे कॉल या मैसेज नहीं करता। ऐसे कॉल पूरी तरह फर्जी हैं।कार्यशाला में विभाग के विभिन्न अनुभागों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से एसडीई SDE अनुपमा जोशी, राजकुमार, संजय कटारिया, और विजय कुमार। जेटीओ JTO : चंचल कुमार, मन कुमार, अमित शर्मा, और अनुज शर्मा। जेई राहुल वर्मा और किरण सिंह। अनुराग कुमार TT नफीस अहमद JTO, और नरेश काला।
कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दूरसंचार सेवाओं को बेहतर बनाने और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निवारण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रमुख मीडिया कर्मी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस जन-जागरूकता अभियान में अपना सहयोग दिया। मौके पर मीडिया से सुहेल गौर, नीना जैन, मुकेश गिरी और नीरज जॉय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विभागीय टीम से AGM शशि कुमार, DE अजय कुमार, SDE अनुपमा जोशी, SDE राजकुमार, SDE संजय कटारिया, और JTO चंचल कुमार सहित कई अन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब दिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़