सहारनपुर। थाना सदर बाज़ार क्षेत्र के अंतर्गत हकीकत नगर मे एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टीना मूल रूप से जनपद के ही थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी। वह पिछले लगभग 10 महीनों से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका मेड के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने घटनास्थल का जायज़ा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में इस घटना के बाद से शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़