बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने 8 फरवरी को हुई फायरिंग व हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजय राणा निवासी सुंदरपुर, थाना बिहारीगढ़ को सर्विस रोड पर हाईवे रेस्ट एरिया के पास से गिरफ्तार किया। बरामदगी: 01 तमंचा (.315 बोर) 03 जिंदा कारतूस 01 क्रेटा कार (UP 37 K 0009) 01 मोबाइल फोन बताया गया कि प्लॉटिंग के पैसों व जमीन विवाद को लेकर 8 फरवरी को फार्म हाउस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की गई। इस घटना में शिवम राणा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से घटना का खुलासा हुआ, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़