किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
डॉ. बाबा साहेब बुद्धिस्ट समिति की 35 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौक के पास स्थित आश्रम परिसर में नि:शुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में
ब्लड ग्रुप जांच
हीमोग्लोबिन जांच
विशाल रक्तदान शिविर
बीपी जांच
मोशन फाउंडेशन के द्वारा इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ बीपी, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को भी लोगों तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर समिति के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सड़क सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हेलमेट वितरण के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में समिति एवं स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
समिति के सदस्यों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
शिविर में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।