जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा ।। बिजली कंपनी के बकायादारों के खिलाफ पलेरा क्षेत्र में विभाग का डंडा चलना शुरू हो गया है। अधीक्षण और कार्यपालन यंत्री के कड़े निर्देशों के बाद, आज लगातार तीसरे दिन भी कुर्की की कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर बकायादारों के वाहन और घरेलू सामान जब्त किए। गांवों में हड़कंप: कहाँ क्या हुई कार्रवाई ।विभागीय टीम ने आज सुबह से ही चिन्हित बकायादारों के घरों पर दस्तक दी। मुर्राहाबाबा: यहाँ से विभाग ने 2 नग मोटरसाइकिल जब्त कीं। चरी: इस गांव से भी 2 नग मोटरसाइकिल कुर्क की गईं। बन्ने बुजुर्ग: बकाया जमा न होने पर 1 नग मोटरसाइकिल उठाई गई। गुड़ा: यहाँ टीम ने 1 नग मोटरसाइकिल के साथ 1 नग फ्रिज भी जब्त किया। अधिकारियों की चेतावनी: या तो बिल भरें या जब्ती के लिए तैयार रहें।सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता बार-बार नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग की इस सख्ती से क्षेत्र के बड़े बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।कुर्की और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें।इस मौके पर लाईनमेन राघवेन्द्र लटोरिया, जनक कुशवाहा,लोक सिंह आउटसोर्स कर्मचारी, अरविन्द सूत्रकार,दिनेश अहिरवार,हरेंद्र अहिरवार, गौरव सेन,अंकुर खरे,अनिल सूत्रकार,सतेंद्र राजपूत, कार्रवाई में शामिल रहे।।