दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कचहरी परिसर में बिना अधिवक्ता रजिस्ट्रेशन के काला कोट पहनकर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती का ऐलान करते हुए दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी वकीलों से सतर्क रहने को कहा है।
दुद्धी बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडे और प्रभु सिंह कुशवाहा सिविल बार अध्यक्ष ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, ”प्रस्तुत प्रकरण से सीख लेकर मेरा अपने कचहरी के सभी सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं से सविनय सुझाव है कि अपने-अपने बेंच पर काला कोट पहनकर अधिवक्तावेष में बिना सीओपी/रजिस्ट्रेशन के आने वाले सभी लोगों को कृपया सूचित कर दें। उनके पास यदि सीयूपी/रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया हो, तभी काला कोट पहनकर कचहरी परिसर में आएं। नहीं तो जांचोपरांत शिकायत पर कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है।
अध्यक्ष ने बयान के अंत में धन्यवाद ज्ञापित के साथ सभी से सहयोग की अपील की।
बता दे कि यह अपील नकली वकीलों की घुसपैठ रोकने और कचहरी व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इसे सराहनीय कदम बताया है।