जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
जतारा (टीकमगढ़) ।। बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है। गुरुवार को जतारा संभाग के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन वितरण केंद्रों पर एक साथ कुर्की और जब्ती की कार्यवाही की गई। विभाग की इस सख्ती को देख उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया, जिसके चलते कई लोगों ने मौके पर ही ₹6.92 लाख का भुगतान कर समाधान योजना का लाभ लिया। *इन क्षेत्रों में चला हंटर* कार्यपालन अभियंता राहुल कुमार के निर्देशन में जतारा, खरगापुर, पलेरा, लिधौरा, दिगौड़ा एवं बम्होरी कला के गांवों में टीमें पहुंचीं। विभाग ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियां जब्त कर केंद्रों में जमा कराई हैं।अटल प्रगति समाचार पत्र की ग्राउंड रिपोर्ट: क्या-क्या हुआ जब्त? विभाग की टीम ने बकाया राशि की वसूली के लिए निम्नांकित संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की: ट्रैक्टर: 03 नग मोटर साइकिल: 45 नग (सर्वाधिक जब्ती) सिंचाई मोटर: 41 नग ऑटो रिक्शा: 01 नग
वेल्डिंग मशीन: 01 नग
इन अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं: नेतृत्व: सहायक अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा एवं राजेश रावत। फील्ड टीम: कनिष्ठ अभियंता पुष्पेंद्र राय, सोहन निगवाल, बालकृष्ण तिवारी एवं प्रवम समेले। विभागीय अपील: कार्यपालन अभियंता राहुल कुमार ने कहा कि कुर्की की कार्यवाही से बचने के लिए उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का तत्काल भुगतान करें। समाधान योजना के तहत ब्याज में छूट का लाभ भी लिया जा सकता है।