रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा — District Cooperative Bank Morena जिला सहकारी बैंक की शाखा पोरसा में गुरुवार को ग्राहक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं, बचत योजनाओं तथा किसानों के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी और सम्माननीय ग्राहकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल मकाश्रे (सीईओ, मुरैना) तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रबंधक रबी मंगल उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ कमल मकाश्रे ने कहा कि बैंक में रखा गया धन पूरी तरह सुरक्षित रहता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जमा पूंजी घर पर रखने के बजाय बैंक में जमा करनी चाहिए। इससे न केवल धन सुरक्षित रहता है बल्कि विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
उन्होंने बताया कि बैंक लोगों के कारोबार और आजीविका को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जरूरतमंद व्यक्ति बैंक से ऋण लेकर अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। किसानों के लिए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेने की सुविधा भी मिलती है। उन्होंने लोगों से बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सीएससी केंद्रों की सेवाओं, बैंक में अमानत बढ़ाने और किसानों को केसीसी ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी जानकारी भी दी
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुनील सिंह चौहान, संजीव सिंह तोमर, प्रदीप सिंह तोमर, माधुरी अरेले, जगनमोहन सिंह तोमर सहित बैंक स्टाफ द्वारा बैंक के सम्माननीय ग्राहकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में दिलदार सिंह तोमर, मुन्ना सिंह तोमर (ठेकेदार), श्रीकांत गुप्ता, पंकज गुप्ता, राममोहन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र सिंह भदोरिया, महेश सिंह राजावत (शिक्षक), सुरेश जाटव, विनोद सिंह चौहान सहित अन्य ग्राहक शामिल रहे।
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं शिवराज सिंह तोमर, रघुवीर सिंह तोमर, श्याम सिंह कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह तोमर, राधेश्याम सिंह तोमर, लटूरी सिंह तोमर, अटल बिहारी सिंह तोमर, जयवीर सिंह तोमर, शिवनारायण सिंह, रविंद्र कुमार जैन, विश्व प्रताप सिंह परमार आदि के द्वारा संभाली गईं।
कार्यक्रम के अंत में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।