दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कस्बे स्थित जब्बरिया ईदगाह में शुक्रवार को रमजान के अलविदा जुम्मे की नमाज अकीकत के साथ अदा की गई। भारी संख्या में नमाजियों ने इसमें शिरकत की। जब्बरिया स्कूल (ईदगाह )में जुमे की नमाज हाफिज तौहीद साहब ने पढ़ाई। अपने खुत्बे में उन्होंने रमजान के महीने की फजीलत और रोजे की अहमियत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान रहमत व बरकतों का महीना है, इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए।
वहीं, रजा जामा मस्जिद दुद्धी में जुमे की नमाज हाफिज महमूद साहब ने अदा कराई। खुत्बे में उन्होंने रमजान शरीफ की फजाइल, रोजे की अहमियत पर प्रकाश डाला और नेक कामों की ओर लोगों को प्रेरित किया। अंत में मुल्क के अमन-शांति की दुआ मांगी गई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर तैनात रहे।