सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मा- शकुम्भरी देवी टेम्पल में पहुंचकर मां शकुंभरी देवी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित कॉरिडोर और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर, धर्मशाला और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जाएगा। नवरात्र मेले में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सरकार का लक्ष्य मंदिर परिसर को और अधिक सुंदर, सुविधाजनक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़