जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए, रीफिल बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर लागू किया गया है। आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शिकायत के लिए, राजस्थान संपर्क 181 या उपभोक्ता हेल्पलाइन 14435 पर संपर्क करें। आपणो अग्रणी राजस्थान जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जालोर गैस सर्विस एजेंसी का निरीक्षण कर गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर का वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अस्पताल, अन्नपूर्णा रसोई, छात्रावास व मिड-डे-मील के लिए गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। गैस एजेंसियों को गोदामों में CCTV निगरानी और समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।