दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
राज्यसभा सांसद एवं चंद्रवंशी चेतना मंच के संस्थापक डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना मंच के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह होली मिलन समारोह हमारे चंद्रवंशी समाज के लिए गौरव का क्षण है। जरासंध महाराज जैसे वीर पुरखों के वंशज होने के नाते हमें शिक्षा, नशामुक्ति और एकजुटता पर विशेष बल देना होगा। चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना संगठन के माध्यम से हम पूरे भारतवर्ष में अपने बंधुओं को एक मंच पर लाएंगे, ताकि ‘कहार-चंद्रवंशी’ नाम विश्व पटल पर चमके। दुद्धी में चंद्रवंशी चौपाल बनाने की घोषणा करता हूं, इसके लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने हेतु सभी से सहयोग की अपील करता हूं। भाजपा सरकार ने हमें राज्यसभा जैसे उच्च पद देकर साबित किया कि एकता से असंभव कुछ नहीं। आइए, पुरानी कटुताओं को भुलाकर विकास के पथ पर अग्रसर हों।
इससे पूर्व डीसीएफ कॉलोनी स्थित ग्रीन स्टार होटल दुद्धी में रविवार को आयोजित इस समारोह का शुभारंभ जरासंध महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण से हुआ। आयोजन समिति ने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया तथा दिवंगत पदाधिकारियों की स्मृति में उनके योगदान को याद किया।
इसके अलावा पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने समाज को शिक्षित होकर एकजुट रहने का संदेश दिया। समाजसेवी संजय सिंह धुर्वे ने दुद्धी में जरासंध महाराज की मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया । डॉ. लवकुश प्रजापति ने शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने की कामना की। महेश्वर चंद्रवंशी ने द्वेष त्यागकर एकता पर बल दिया। मुख्य संरक्षक रामचंद्र चंद्रवंशी ने जरासंध की वीर गाथा सुनाई, राजनीति व सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, मुख्य संरक्षक व झारखंड के पूर्व शिक्षा-स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,विंध्यवासिनी गुप्ता, सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पप्पू कुमार, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, सिद्धनाथ प्रदेश उपाध्यक्ष,विजय चंद्रवंशी, कन्हैया रवानी, प्रमोद रवानी,रवि चंद्रवंशी,शनि कश्यप सहित सैकड़ों चन्द्रवंशी स्वजाति लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्षता व संचालन जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने किया।