दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के रनटोला-मझौली मार्ग पर रेलवे स्टेशन म्योरपुर के सामने सोमवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहां नशे में धुत तीन बाइक सवार रेलवे की बाउंड्री के डिवाइडर से टकरा गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में बाइक चालक मुन्ना 24 पुत्र शिवलोचन को दायां पैर व सिर में चोटें आई हैं। राहुल 12 पुत्र राजेंद्र को बायां पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि अजय उर्फ ठूईचा 15 पुत्र अमरनाथ को दायां पैर चोटिल हुआ है। तीनों मझौली ग्राम के निवासी बताए जाते हैं।
राहगीरों की सूचना पर ग्राम मझौली के पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बिना विलंब किए निजी साधन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाकर भर्ती कराया।जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के नेतृत्व में उनका इलाज जारी है।
परिजनों ने बताया कि तीनों कल ही बाहर से काम कर घर आयें है ।तीनों कहां जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं है ।तीनों का इलाज चल रहा है ।