दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे लीलासी जंगल में एक नीलगाय के सड़क पार करते समय एक बाइक से टकराने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में कल्लू (55) पुत्र स्व. जगरदेव , शिवरतन गुप्ता (24) पुत्र नागेश्वर गुप्ता और बृजमोहन तीनों निवासी भालूकुदर शामिल है ।
तीनों बाइक सवार त्रिशूली (छत्तीसगढ़) से विवाह संबंधी कार्य से भालूकुदर लौट रहे थे। लीलासी के जंगल में हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार और चालक ने घायलों कल्लू और शिवरतन को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जबकि बृजमोहन को बाइक के पीछे से आ रहे दूसरे बाइक पर सवार साथियों ने निजी अस्पताल ले गए।
सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के नेतृत्व में कल्लू और शिवरतन का इलाज जारी है।हादसे में कल्लू के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है जबकि शिवरतन को हाथ और पैर में हल्की चोटे आई है ।
घायलों ने बताया कि नील गाय टक्कर मारते हुए भाग निकली ।