चिचोली अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
खबर बैतूल जिले के चिचोली के नेशनल हाईवे प्रवेश द्वार सिगंराई खापा पर अज्ञात बलोरो वाहन ने बारगंवाडी घर जाते समय बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी है जिसमे बारंगवाडी निवासी सौरभ पिता सुनिल कटारे उम्र 31 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई है वही एक और साथी उत्कृष्ट विद्यालय चिचोली के प्यून हरिओम सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं राहगीरों ने उठाकर चिचोली अस्पताल लाया गया जहा डाक्टरों ने सौरभ कटारे को म्रत घोषित कर दिया है वही गंभीर घायल हरिओम सोलंकी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया है पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात बलोरो वाहन की तलाश में जुटी है