सहारनपुर : यह नई पुलिसिंग का चेहरा है-जहां चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई होती है- सहारनपुर में अपराधियों के लिए अब सिर्फ दो रास्ते बचे हैं या तो कानून के सामने सरेंडर करो, या फिर मुठभेड़ में गिरने के लिए तैयार रहो- 24 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़ ने साफ कर दिया है कि अब पुलिस रिएक्ट नहीं, बल्कि अटैक मोड में है- मिली जानकारी अनुसार थाना चिलकाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश बिलाल को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया हैं – पुलिस टीम साईफन पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की – करीब 100 मीटर पीछा करने के बाद खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी – जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बिलाल के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी जंगल और आम के बाग का फायदा उठाकर फरार हो गया- गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से .32 बोर पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस, 3100 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है-पुलिस के अनुसार बिलाल पर लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 28 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं-घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है- यह मुठभेड़ सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उस डर का अंत है जो अपराधी फैलाते हैं-एसएसपी के नेतृत्व में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़ यह साबित कर चुकी है अब कानून इंतजार नहीं करता, वार करता है- संदेश बिल्कुल साफ है या तो अपराध छोड़ दो… या फिर अगली गोली तुम्हारा इंतजार कर रही है- जबकि फरार साथी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान जारी है- इस बड़ी मुठभेड़ के दौरान एसपी सिटी व्योम व्योम बिंदल और एएसपी सिमरन सिंह व सीओ सदर मुनीष चन्द मौके पर मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़