कैमोर- भाटिया मोहल्ला स्थित दुर्गा चौक कैमोर में आयोजित माता रानी की आरती के पश्चात आशीष शर्मा (थाना प्रभारी, कैमोर) ने चौपाल लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
आरती में शामिल होने के बाद थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपने पुलिस दल के साथ पंडाल पहुंचे और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि आजकल साइबर अपराधी अलग-अलग बैंक खातों का उपयोग करके लोगों के साथ ठगी करते हैं। ठगी करने के बाद वे उन खातों से पैसा निकालकर खाते बंद कर देते हैं, जिससे पीड़ित का पैसा वापस मिलना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अंजान व्यक्ति या अज्ञात नंबर पर फोन कॉल के दौरान अपना OTP साझा न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है।
इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर Dinesh Karosiya, सब इंस्पेक्टर Vinod Dahiya सहित आरक्षक अंकुल बागरी, विनोद गायकवाड़, सौरभ, लालू यादव तथा अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।