सहारनपुर बेहट मिर्जापुर
कस्बा मिर्जापुर स्थित ऐतिहासिक रायपुर खानकाह और क्षेत्रीय ईदगाहों में आज ईद-उल-फितर का पर्व पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। रायपुर खानकाह में सुबह से ही अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया था, जहाँ देखते ही देखते हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया!!ईदगाह परिसर में नमाज के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। नमाजियों ने एक सुर में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की प्रार्थना की। लोगों ने अपने परिवारों की तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआएं मांगीं। उपस्थित वक्ताओं और धर्मगुरुओं ने इस पर्व को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया और कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम और मानवता का संदेश देता है।हजारों की भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए शासन-प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था।थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे!!उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए!!भारी भीड़ के बावजूद नमाज बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय कमेटियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया!!नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह के बाहर गले मिलने और एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर क्षेत्र की साझी संस्कृति और एकता को और मजबूती दी। बच्चों में नए कपड़ों और ईदी को लेकर भारी उत्साह नजर आया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़