कटनी विजयराघवगढ़/ शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की SFS इकाई द्वारा सेवा कार्य के तहत शारदा माता मंदिर विजयराघवगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और प्रवेश द्वार के आसपास श्रमदान कर सफाई की और परिसर को स्वच्छ बनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सेवा कार्य 19 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे किया गया। अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंदिर परिसर, मार्ग और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
इस दौरान SFS जिला संयोजक तरुण पाण्डेय ने बताया कि एबीवीपी केवल विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं है, बल्कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में समाज के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।
स्वच्छता अभियान में SFS जिला संयोजक तरुण पाण्डेय, एबीवीपी नगर मंत्री सिद्धार्थ चौधरी, छवि ताम्रकार, अवंतिका मिश्रा, अंजलि सोनी, आंशिक दुबे, ओम सिंह बघेल, देवांश सिंह चौहान सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।