खबर बबेरू कस्बे के नूरी जामा मस्जिद का है, जहां आज शनिवार को सुबह 8:30 बजे भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा किया है। वही मुल्क देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी है, जिसमें मस्जिद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा, मस्जिद के बाहर बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, वही ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद के बाहर निकलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया है। वही मस्जिद के बाहर बांदा चित्रकूट सांसद के पुत्र अंकित पटेल ,जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, गांधीनगर के सभासद रामकृपाल मौर्य, सपा नेता जयकरण श्रीवास, के के महंत, सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर ईद उल फितर की नमाज में हाफिज गुलाम रब्बानी हशमती, शहर काजी, हाफिज एतबार अली हशमती, अज़मेर अली, सलमान सौदागर, मंसूर अहमद, डाक्टर क़ामिल रजा, कासिम खान ,अमीर मोहम्मद,बबलू खान, नफीस अहमद, सफीक , गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद गुलाम,शहरुद्दीन खान, मंसूर अहमद, पप्पू कुरैशी, डैनी खान, नसीम खान,रफीक खान,शाहबाज खान, कल्लू खान, शहीद रजा, सहित हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन व देश में तरक्की खुशहाली के लिए दुआ मांगी है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट