सहारनपुर
थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए चोरी के मामले का एक शातिर वारंटी किया गिरफतार
थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई
दहेज में 2 लाख रूपए एवम मोटर साइकिल की मांग को लेकर एक विवाहिता को मोंत के घाट उतारने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार
लूट/चोरी/जालसाजी/मर्डर/बलात्कार एवम नशा तस्करी जैसे बड़े खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवीचरण सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए धारा 379/411 चोरी के मामले के एक शातिर वारंटी कमल पुत्र भोपाल निवासी नवादा को रात दिन दी गई दबिशो के बाद पेरामाउंट के पीछे स्थित छोटे रजवाहे की पटरी से किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुंदर सिंह ने अपनी सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दहेज में 2 लाख रूपए एवम मोटर साइकिल की अतिरिक्त मांग को लेकर एक विवाहिता को मोंत के घाट उतारने वाले फरार अभियुक्त आशीष पुत्र सौराज निवासी ग्राम महतौली को थाना क्षेत्र से किया गिरफतार।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़