सहारनपुर
सुबह नगर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गंगोह रोड पर बाइक पर सवार कुछ लोगों ने तमंचे से फायरिंग की। सूचना मिलते ही अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश की गई, लेकिन वे मौके से फरार हो चुके थे।पीड़ित विष्णु की लिखित तहरीर के आधार पर करीब 12:30 बजे थाने में एक नामजद आरोपी तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की टीम ने आरोपीयों के घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया है और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है।पुलिस का कहना है कि रंजिश को लेकर यह हमला किया गया। मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़