किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। मोशन फाउंडेशन के नेतृत्व में आज वार्ड क्रमांक 25 में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन वार्ड के पार्षद श्री प्रदीप सेन जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
यहां नि:शुल्क नेत्र जांच के साथ-साथ रक्तदान का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान जैसे महादान में अपनी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री प्रदीप सेन जी द्वारा रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य जहां एक ओर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा के प्रति भी सजग करना रहा।
मोशन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे आमजन को लाभ मिल सके।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।