रिपोर्टर: जाकिर झंकार , आहवा
डांग जिले के आहवा स्थित होमगार्ड की बहनों और भाइयों ने राज्य स्तरीय होमगार्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। महिला टीम ने विशेष रूप से रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इस भव्य जीत में अहम योगदान देने वाली बहनों में अर्पण कोटक, अर्चना रामदेव, शीला साबड़े, संगीता दीपक, अनिता भोई, रीना गामित, एलिसा सेवरे, वत्सला पवार, आशा गवित और सुमित्रा गामित शामिल हैं। उनकी मेहनत, एकता और बेहतरीन टीमवर्क के कारण यह गौरवपूर्ण सफलता मिली है।
पुरुष वर्ग में भी डांग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में शिवदासभाई ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लंबी कूद में जिग्नेशभाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर डांग जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर सभी विजेताओं को बधाई दी जा रही है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।