दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन को भंग करने के बाद एल्डर कमेटी का गठन कर दिया गया है। राकेश कुमार श्रीवास्तव को एल्डर कमेटी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में मनोज मिश्रा, मोहर सिंह, सुखसागर और विनोद वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सिविल बार सभागार में मंगलवार दोपहर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव महेंद्र जायसवाल ने एसोसिएशन के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा पेश किया। अधिवक्ताओं ने बार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में रामलोचन तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ जायसवाल, जवाहरलाल अग्रहरि, शिव शंकर, प्रदीप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, सतनारायण यादव, अनिल कुशवाहा, आशीष गुप्ता, अभिनव जायसवाल, भीम जायसवाल, राकेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता प्रभु सिंह कुशवाहा ने की। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया गया कि एसोसिएशन चुनाव 30 मार्च के बाद होने की संभावना है।